Nashik
08042784087
+919225123839

योग निद्रा -आज के समय...

योग निद्रा -आज के समय में लगभग हर आदमी को तनाव और दबाव का शिकार होना पड़ता हैं। -तनाव को दवा के बल पर दूर नहीं किया जा सकता है। इस समस्या को सिर्फ योग के माध्यम से हल किया जा सकता है। - तनाव को दूर करने के लिए योग निद्रा सबसे उत्तम उपाय है। -योग निद्रा का मतलब होता है आध्यात्मिक नींद में जाना। यह ऐसी नींद है जिसमें जागते हुए सोना है। योग निद्रा को सोने और जागने के बीच की स्थिति कहते है। -इस योग के बारें में कहा जाता है कि इससे दिल और दिमाग दोनों तरोताजा हो जाते हैं। -योगनिद्रा के जरिए आप कम नींद लेकर ज्यादा से समय तक काम को कर सकते है और तरोताजा रह सकते हैं। -आइए जानते है इसके फायदे के बारें में: -योगनिद्रा करके रक्तचाप, मधुमेह, हृदय रोग, सिरदर्द, तनाव, पेट में घाव, दमे की बीमारी, अनिद्रा, अवसाद और अन्य मनोवैज्ञानिक बीमारियों, स्त्री रोग में प्रसवकाल की पीड़ा में बहुत ही लाभदायक है। -खिलाड़ी भी मैदान में खेलों में विजय प्राप्त करने के लिए योगनिद्रा करते हैं। -योगनिद्रा 10 से 45 मिनट तक की जा सकती है।
 2020-02-07T06:22:59

Keywords

footerhc